Doordrishti News Logo

वृद्धा की हत्या कर चेहरा नोच कर खाने वाले युवक की मौत

एमजीएच मेें चल रहा था उपचार

जोधपुर,पाली जिले के सेंदड़ा में पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके मुंह नोंचकर मांस खाने वाले युवक सुरेंद्र की आज सुबह एमजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका 27 मई से जोधपुर में इलाज चल रहा था। उसे क्या बीमारी थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। पुलिस टीम मुंबई में उसके घरवालों का पता लगाने के लिए गई हुई है।

यह भी पढ़ें- न्याय की मांग पर मां बेटा और बेटी चढ़े टंकी पर,पुलिस पहुंची

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले के सेंदड़ा में 26 मई को 60 वर्षीय महिला शांतिदेवी की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी और उसका चेहरा नोंच कर खा लिया था। गांव में बकरियां चरा रहे असलम,अनवर, साहिल,सलीम ने महिला का मांस खाते युवक को देखा था। तब पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वाया था। हत्या कर उसके मुंह को नोच कर खाने वाले युवक सुरेंद्र का जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उसकी आज सुबह मौत हो गई। उसे अन्य मरीजों से आइसोलेट करके रखा गया था,उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी और मनोचिकित्सा डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने उसकी जांच की। उसके आधार पर भी ट्रीटमेंट किया जा रहा था। उसके ब्रेन में इन्फेक्शन होने की आशंका जताई जा रही थी। इस युवक को शनिवार शाम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रैफर किया गया था। यहां से उसे एमजीएच रैफर किया गया। जहां युवक सुरेंद्र को आइसोलेट करके रखा गया था। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसका नाम सुरेन्द्र ठाकुर पुत्र राम बहादुर ठाकुर मुम्बई पता चल पाया था। उसके पास एक मुंबई फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन का कार्ड भी मिला था। ऐसे में पुलिस की एक टीम मुंबई में है।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026