Doordrishti News Logo

बर्फ सप्लायर भाईयों का मिठाई कारोबारी पर जानलेवा हमला

  • काउंटर के कांच फोड़े
  • पुलिस से भी बदतमीजी
  • बर्फ सप्लायरों को बर्फ की सिल्ली छाया में रखने को बोला
  • मारपीट की

जोधपुर,बर्फ सप्लायर भाईयों का मिठाई कारोबारी पर जानलेवा हमला। शहर के पाली रोड बासनी कृषि मंडी मोड़ पर एक मिठाई की दुकान पर बर्फ सप्लायर दो भाईयों ने बेजा उत्पात मचाया।

यह भी पढ़ें – रिश्तेदार युवक ने किशोरी को नशीला जूस पिलाने के बाद की छेड़छाड़

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथी बदतमीजी की। दोनों भाईयों ने मिलकर दुकानदार भाईयों से मारपीट की और काउंटर के कांच फोड़ दिए। अब आरोपियों के खिलाफ भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि पाली रोड बासनी कृषि मंडी मोड स्थित जोधाणा स्वीट होम के मालिक जोगेन्द्र सिंह पुत्र हु्कम सिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि पुलिस को बताया कि सोमवार को को उसकी दुकान पर दलपत सिंह और भवानी सिंह बर्फ की सप्लाई करने आए थे।

तभी दुकानदार स्वीट होम के मालिक जोगेंद्रसिंह ने उन्हें बर्फ की सिल्ली छाया में रखने को बोला अन्यथा धूप में पिघल जाएगी। मगर उन लोगों ने बर्फ की सिल्ली को छाया नहीं रखा और कहा कि यह काम हमारा नहीं है। कुछ देर बहस करने के साथ दुकानदार ने उन्हें हिसाब दिया और कहा कि कल से बर्फ की सिल्ली मत लाना।

इस पर दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने जोगेंद्रसिंह के साथ गाली गलौच करने के साथ एक काउंटर के शीशे फोड़ दिए। बीच बचाव में स्वीट होम मालिक का भाई किरण सिंह आया तो उस पर भी हमला बोल दिया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि दोनों भाई दलपतसिंह एवं भवानी सिंह ने धमकी दी कि बर्फ तो उससे ही खरीदनी पड़ेगी।

पुलिस के आने पर सिपाहियों से भी उलझ गए। पुलिस ने हालांकि दोनों को बाद में शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अग्रिम पड़ताल जारी है।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed