Doordrishti News Logo

नशे के लिए दूधिए पर जानलेवा हमला,पुत्र से भी मांगे थे नशे के लिए रुपए

शिकारगढ़ रोड पर हथियारों से लैस होकर किया हमला

जोधपुर,शहर के शिकारगढ़ एरिया में एक दुधिए पर कुछ युवकों ने नशे के लिए हमला किया। घटना से एक दिन पहले ही बदमाशों ने उसके पुत्र की मोबाइल की दुकान पर आकर नशे के लिए रुपयों की डिमाण्ड की थी। घटना में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
वार्ड नंबर 5 जालेली फौजदार निवासी शिवलाल पुत्र राणाराम विश्रोई ने मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – रेलवे पुलिस ने पकड़ा शातिर जेबतराश

रिपोर्ट मेें बताया कि 29 सितंबर की सुबह वह गांव से दूध लेकर जोधपुर की तरफ आ रहा था। तब शिकारगढ़ एरिया में एक स्कार्पियो में सवार कुछ लोगों ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा। इस पर उसने गाड़ी को फिर से घुमाकर गांव की तरफ से ले जाने लगा। तब बदमाशों ने उसका पीछा कर बाइक सहित नीचे गिरा दिया और धारदार हथियारों से हमला किया।स्कार्पियो में मनीष जाणी,महेंद्र गुढ़ा,अनिल डारा, अनिल जाट आदि सवार थे। पीडि़त शिवलाल ने रिपेार्ट में बताया कि आरोपी नशे के रुपयों की डिमाण्ड करते हैं। इस घटना से एक दिन पूर्व ही उसकी मोबाइल की दुकान पर यह लोग पहुंचे थे और उसके पुत्र से नशे के लिए रुपयों की डिमाण्ड की थी। घटना में शिवलाल के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं। एयरपोर्ट थाना पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026