Doordrishti News Logo

घर के बाहर कचरा डालने से मना करने पर जानलेवा हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर कचरा डालने से मना करने पर जानलेवा हमला। केरू मस्जिद के सामने दो पड़ौसियों में कचरा डालने की बात को लेकर विवाद खूनखराबे में बदल गया। एक पार्टी ने विरोध के चलते दूसरी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दो तीन लोग चोटिल हो गए। घटना को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू मस्जिद के पास रहने वाले मांगू खां पुत्र कादर खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले शफी मो.,वाइद खां,रहीम खां आदि ने उसके परिवार पर हथियारों से जानलेवा हमला किया। इन लोगों को कई बार घर के बाहर कचरा डालने से मना किया गया था।

नामी कंपनी के नकली सीमेंट कट्टे बरामद,कॉपी राइट में केस दर्ज

शनिवार सुबह कचरा डालने से मना करने पर यह लोग विवाद करने लगे और फिर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह और उसके परिवार के दो तीन लोग चोटिल हो गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

Related posts: