Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते युवक की गाड़ी को टक्कर मार जानलेवा हमला

जोधपुर, शहर के निकट गगाड़ी गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक की गाड़ी को टक्कर मारने के साथ उस पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में मथानिया थाने में हत्या प्रयास में नामजद रिपोर्ट दी गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि ताजनगर गगाड़ी निवासी कुंभाराम पुत्र जेठाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई प्रेमप्रकाश मंगलवार को अपनी गाड़ी लेकर गांव की सरहद से निकल रहा था। तब चार पहिया वाहन में सवार होकर आए फरसाराम पुत्र धर्माराम जाट, गणपतराम पुत्र भंवरलाल आदि ने उसके भाई के गाड़ी को पहले टक्कर मारी और फिर हथियारों से लैस होकर हमला किया। हमले में उसका भाई प्रेमप्रकाश बुरी तरह घायल हो गया। इस पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। मथानिया पुलिस ने बताया कि इनके बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते हमला किया गया। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026