चाय की थड़ी के पास मिला युवक का शव,हार्ट अटैक से मौत का संंदेह
रात तक नहीं हुई पहचान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाय की थड़ी के पास मिला युवक का शव,हार्ट अटैक से मौत का संंदेह। शहर के पाल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने चाय की थड़ी के पास रविवार सुबह 4.30 बजे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची देवनगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर एमजीएच मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस युवक की हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है।
भगत की कोठी सर्वेँट क्वार्टर में युवक ने लगाया फंदा
उसके हाथ पर टैटू बना हुआ है। एक हाथ पर मेघा नाम लिखा हुआ है। रंग सांवला,चेहरे पर हल्की दाढ़ी,हल्के छोटे बाल, ब्लैक टी-शर्ट और ब्ल्यू जिंस पहने हुए हैं। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
