Doordrishti News Logo

भगत की कोठी सर्वेँट क्वार्टर में युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी सर्वेँट क्वार्टर में युवक ने लगाया फंदा। शहर के भगत की कोठी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे ब्यावर के निंबोल निवासी रवि उर्फ रविंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

एक्सीडेंट का आरोप लगा बुजुर्ग को रुकवा 8 हजार छीनकर भागे

इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक के भाई नवरत्न की रिपोर्ट पर भगत की कोठी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई कर रहे हैं।