Doordrishti News Logo
  • जैन साध्वी भी मिली
  • प्रदेश भर में की गई नाकाबंदी

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके प्रथम पोल जैन स्थानक से बुधवार की दोपहर में एक जैन साध्वी का अपहरण हुआ। कार में आए दो पुरूष और दो महिलाओं ने मिलकर इस जैन साध्वी का अपहरण किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। रात को कार सीकर के फतेहपुर सीकरी में पकड़ी गई। जैन साध्वी दस्तयाब करने के साथ कार सवार चार लोगों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। जैन साध्वी को लेने जोधपुर से एक टीम फतेरपुर सीकरी भेजी गई है। बयान के आधार पर ही अब आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक है। बुधवार की दोपहर में बारह साढ़े बारह बजे के आस पास एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। तब उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर ले गए। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई।
थानाधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ निकलते देखा गया। फिर पुलिस  ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी।  रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटैज

थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आस पास के फुटेजों को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जोकि साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश में नाकाबंदी करवा दी गई।

बचपन में गुजरे माता पिता

जानकारी में सामने आया कि साध्वी अनुयाजी के बचपन में ही माता पिता गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र की साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर ही रहती थी।

पुलिस की टीम फतेरपुर रवाना

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को फतेरपुर रवाना किया गया है। इसमें पूरा मामला तो जैन साध्वी के बयान के आधार पर ही खुल पाएगा। अपहृर्ताओं को भी जोधपुर लाया जा रहा है।

ये भी पढें – कृष्ण शब्द की व्यख्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026