जोधपुर, शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र मेें 12 मील पर आई एक गौशाला से दानपात्र चोरी हो गया। इस दानपात्र में हजारों रूपए होना बताया जाता है। व्यवस्थापक की तरफ से नामजद व्यक्ति के खिलाफ दानपात्र चुरा कर ले जाने की रिपोर्ट दी गई है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि श्रीकृष्ण गोपाल गौ सेवा समिति गांव रलावास के दान पात्र व्यवस्थापक विभाग के दीपक पुत्र बंशीलाल घांची ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया कि 8 दिसंबर को नागौर जिले के पालड़ी जोधा निवासी बनवारीलाल साद आया और वहां से दानपात्र चुराकर ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान चल रहा है।