Doordrishti News Logo

बैंगलुरु से नोटिस आने पर पता लगा साइबर ठगी हुई

  • दोस्ती में दगा
  • दो परिचितों के खिलाफ 28 दिन बाद परिवाद पर पुलिस ने किया केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज)। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसके दोस्त व परिचित ने साइबर ठगी कर ली। खाते में रुपए आने का झांसा देकर खाता तक फ्रीज करवा दिया। बाद में पता लगा कि बैंगलुरु में साइबर ठगी करते हुए उसे नोटिस मिला है।

इस खबर को पढ़ने के लिए इन ब्ल्यू लाइन पर क्लिक कीजिए – महाशिवरात्रि पर सत्संग भवन से निकलेगी शिव बारात

पीडि़त ने जब स्थानीय पुलिस से संपर्क किया तो केस दर्ज नहीं किया गया। अब 28 दिन बाद परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में नागौरी गेट के अंदर दरगाह के सामने रहने वाले साहिल पुत्र मोहम्मद रफीक ने रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में अपने दोस्त नया तालाब नागौरी गेट हाल बनाड़ रोड निवासी रेहान और उसके परिचित नई सडक़ निवासी साहिल को नामजद किया गया है। इसमें बताया गया कि रेहान उसका दोस्त है। 05 सितंबर 2024 को रेहान का फोन आया और दोस्ती का वास्ता दिया कि उसने मेरे ठेकेदार के पास सैनेट्री के रूप में मजदूरी की थी एवं वह मेरे खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे हैं जो मैं तुझे 5 अलग-अलग ट्राजेक्शन से ट्रांसफर करूंगा और तू मुझे एटीम मशीन से रोकड़ निकाल कर दे दें।

दोस्ती में विश्वास करते हुए उसके खाते में विभिन्न प्रकार की यूपीआई आईडी से खाते में 40,000 रुपए ट्रान्सफर किये एवं उस समय अभियुक्त ने अपने परिचित सहअभियुक्त साहिल को घर भेजा एवं मुझे साहिल ने अपनी गाड़ी में बैठाकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा जालोरी गेट पर लेकर गया। वहां एटीएम से 40,000 रुपए रोकड अदा कर दिए।

5 सितंबर को रेहान ने बिना बताये खाते में 25,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई। बाद में कॉल आया कहा कि तेरे खाते में 25,000 रुपए ट्रांसफर किये है,मुझे रोकड निकाल कर दे। उसके बाद ऑनलाइन अपने फोन से चैक किया तो पता लगा कि खाता फ्रीज हो चुका था एवं उक्त राशि बैंक द्वारा काट ली गई है।

बाद में रेहान ने दोस्ती में दुश्मनी की धमकीं दी और कहा कि हम आगे सेटिंग करके तेरा खाता खुलवा देंगे तब तक तू अपनी जबान मत खोलना वरना तुझे झूठा फंसा दूंगा। रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी 2025 को बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन पश्चिम,बैंगलोर सिटी से नोटिस आया तब पता चला कि रेहान व साहिल के द्वारा मिलीभगत कर दोस्ती का झांसा देते हुए साईबर ठगी की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026