Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को 2,20000 वापस रिफंड करवाए।
बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि फलोदी हाल दुर्गा आर्ट नमक फैक्ट्री में काम करने वाले दुर्गाराम की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ 2.20000 की ठगी हुई है।

रिपोर्ट अनुसार उसके पास एक मैसेज आया जिसमें कम दाम पर ट्रैक्टर देने की बात कही गई थी। दुर्गाराम ने विश्वास कर उसके बताए अनुसार कई किश्तों में रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन दुर्गाराम को न तो ट्रैक्टर मिला और ना ही रुपए मिले। शातिर बदमाश ने अलग-अलग मदों में दुर्गाराम से कुल 2.20 लाख ले लिए लेकिन ट्रैक्टर नहीं दिया।

इसके बाद दुर्गाराम ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। जिस पर दुर्गाराम की ओर से बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। जिस पर तत्परता दिखाते हुए साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने तकनीकी मदद से दुर्गाराम को उक्त रूपए रिफंड करवाए। दुर्गाराम ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

>>> मंदिर में चोरी के लिए घुसे बालक, कैमरे तोड़ कर ले गए

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026