Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की महामंदिर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकली राशि में से 45,122 रुपए रिफंड करवाए। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि चौहाबो निवासी दीपेश पुत्र विरेंद्र माथुर ने एक रिपोर्ट देकर बताया कि उनके एक रिश्तेदार का निधन होने पर वे महांमदिर आए हुए थे। तभी वहां उनके पास एक कॉल आया जिसने बताया कि उन्होंने घर बैठे डाटा संबंधी कार्य करने का आग्रह किया था।

रजिस्ट्रेशन व सिक्युरिटी के नाम पर 7550 रुपए जमा करवाने को कहा। तब गूगल पे से उक्त राशि जमा करवा दी। कुछ ही देर बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आया और कहा कि 37572 रुपए और जमा करवाने होंगे। तब उन्होंने अब राशि जमा कराने का साफ इंकार कर दिया। तो फोन करने वाले ने कहा कि अगर रुपए जमा नहीं करवाए तो एफआईआर दर्ज करवा देंगे।

तब भयभीत हो उक्त राशि जमा करवा दी। उक्त राशि के जमा करवाने का स्क्रीन शॉट थानाधिकारी लेखराज सिहाग व कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश को बताया। जिस पर जांच में सामने आया कि उक्त राशि शातिर ने यूनियन बैंक फिर फेडरल बैंक फिर वहां से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर दी। जिस पर साइबर टीम ने उक्त राशि को अंतिम बैंक में गई राशि को ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद संबंधित बैंक से संपर्क कर पुन 45122 रुपए रिफंड करवाए गए।

ये भी पढ़े – सचिन पायलट की मांगें पेंडिंग तो जनता का क्या होगा हाल- शेखावत

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026