Doordrishti News Logo

मंडोर थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े में आ गए डेढ़ दर्जन केस

जोधपुर, शहर के लोगों के साथ हो रहे साइबर अटैक थमने का नाम नही ले रहा है। लोगों को बैंक खातों,क्रेडिट- डेबिट एवं एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ठगी की घटनाएं जारी हैं।

पिछले 15 दिनों की बात करें तो पता लगता है कि मंडोर थाना हलके में डेढ़ दर्जन केस आ गए। गुरूवार को एक साथ चार लोगों ने अपने साथ हुई ठगी के केस दर्ज करवाए हैं। पुलिस धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस तो दर्ज कर रही है मगर साइबर क्रिमिनल पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पहाडग़ंज द्वितीय लाल सागर निवासी भंवर सिंह पुत्र फतेहसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका एक बैंक खाता एसबीआई में है।

15 मार्च को उसके मोबाइल पर किसी शख्स ने खुद को बैँक अधिकारी बताया और एटीएम कार्ड के पिन नंबर जाने। इस पर उसके द्वारा जानकारी दिए जाने के उपरांत खाते से 20 हजार रूपए कट गए।

जबकि लालसागर माता का थान स्थित सी – 222 किर्ती नगर निवासी सुखराम पुत्र कानाराम ने दी रिपोर्ट के अनुसार उसने किसी को भी अपने खाता संबंधी जानकारी नहीं दी। उसकी पत्नी ने भी किसी को कुछ नहीं बताया, फिर भी उसकी पत्नी के बैंक एकाउंट से 14 हजार रूपए निकल गए।

अमर नगर माता का थान निवासी पिंकी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने भी किसी को अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी नहीं दी थी। फिर उसके खाते से दो बार में 17 हजार रूपए निकाल लिए गए।

वह बैंक गई मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चाणक्य नगर लालसागर की रहने वाली प्रेमलता पत्नी संपतराज डांगी ने यह भी ऐसी ही रिपोर्ट दी। उसका भी कहना है कि उसने  कोई जानकारी नही दी, फिर भी खाते से 20 हजार रूपए निकाल लिए गए।

मंडोर पुलिस ने चारों प्रकरण में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed