Doordrishti News Logo

जोधपुर, सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा महात्मा गाँधी अस्पताल में नवनिर्मित 2 कोविड शिशुवार्ड के लिए पर्दे भेंटकर लगवाए गए। सोसायटी के अध्यक्ष पवन मेहता, वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम संयोजक महावीर कांस्टिया, उपाध्यक्ष सुबोध मिन्नी, सचिव राजेंद्र भंडारी, बहादुर सिंह राठौड़ आदि सदस्यगण उक्त अवसर पर उपस्थित हुए।

अस्पताल अधीक्षक डॉ राजश्री द्वारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पवन मेहता एवं वरिष्ठ संयोजक महावीर कांस्टिया का आभार जताते हुए नवनिर्मित परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सोसायटी के सदस्यों से आग्रह किया। सोसायटी ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए नवनिर्मत शिुशु वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की घोषणा की।

सोसायटी सदस्यों ने सुसज्जित सुविधा युक्त वार्ड बनवाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्थानीय विधायक मनीषा पँवार की भी सराहना की। मेहता ने बताया कि सरकार कोई अच्छा कार्य करती है तो भामाशाह भी प्रेरित होकर आगे आने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ राजश्री, डॉ महेंद्र सांखला, डॉ नारायण गौड़, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र व्यास आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े – स्वदेशी जागरण मंच का वैश्विक सर्व सुलभ टीकाकरण एंव चिकित्सा अभियान

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026