Doordrishti News Logo

चांदणा भाखर में करंट ने ली दो गायों की जान

  • डिस्कॉम की लापरवाही का आरोप
  • जताया विरोध

जोधपुर,चांदणा भाखर में करंट ने ली दो गायों की जान। शहर में रविवार की शाम को बारिश के बाद चांदना भाखर क्षेत्र के एक मोहल्ले में करंट से दो गायों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें – डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू

इधर,लोगों ने हंगामा करते हुए मौके पर डिस्कॉम के अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक मामला चलता रहा। प्रताप नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के चांदना भाखर के चामुंडा कॉलोनी में बारिश के कारण कुछ जगह पानी भरा हुआ था। बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया था जिससे पानी में करंट आ रहा था।

इस करंट में सुबह वहीं रहने वाले हुकम गिरी की गाय आ गई और मर गई। इसके बाद लोगों की सूचना पर डिस्कॉम ने लाइट बंद कर फॉल्ट ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद शाम को उसी करंट की चपेट में आने से एक और गाय मर गई। जिसके बाद पशुपालक व स्थानीय लोगों ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी व पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया और लोगों को शांत कर नगर निगम की गाड़ी से गायों को हटवाया गया।
डिस्कॉम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लाइन में आए फॉल्ट को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026