Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के नागौरी गेट स्थित मियों की मस्जिद के पास में एक घर से पांच फीट की दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। दोपहर बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। संभवत: महिला के कपड़े गीले थे और वह करंट की चपेट में आ गई।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मियों की मस्जिद के पास में रहने वाली 35 साल की साहिला बानो पत्नी मोहम्मद नईम आज सुबह दस बजे के आस पास अपने घर पर कार्य कर रही थी। तब वह घर की साफसफाई करते हुए बाहर आई। घर से तकरीबन पांच फीट की दूरी पर लगे एक ट्रांसफार्मर से उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास की बस्ती के लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मुआयना किया। महिला की चुन्नी संभवत: गीली थी और वह करंट की चपेट में आई है ऐसा प्रतीत हुआ है।

>>> मोदी सरकार ने वैक्सीन को मुफ्त में देने का कार्य किया-कटारिया

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed