कर्फ्यू घटेगा या बढ़ेगा, नेट सेवा कब शुरू होगी सरकार के मंत्रियों और प्रशासन में हो रही बैठक

पुलिस की गाड़ियों ने भीतरी शहर में लिया जायजा

जोधपुर, शहर में सोमवार की रात से उपजा धार्मिक उन्माद की मार अब आम पब्लिक को भी झेलनी पड़ रही है। शहर में आज रात 12 बजे तक दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी रहेगा। मगर उससे पहले सरकार के मंत्रियों और प्रशासन को यह निर्णय लेना होगा कि कर्फ्यू की सीमा बढ़ाई जाए या कुछ छूट दी जाए। इंटरनेट सेवा को बंद हुए 26 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। लोग सेवाएं बंद होने से परेशान हो गए हैं। लोगों का कारोबार अटकने से करोड़ों का खामियाना भी उठाना पड़ रहा है।

दोपहर में सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, गृह सचिव अभयकुमार, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला के साथ ही पुलिस के आलाधिकारीगण और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता की सर्किट हाउस में बैठक चल रही है।
अब प्रशासन और सरकार के मंत्रियों का इस पर निर्णय लेना जरूरी है।

इधर दोपहर में पुलिस की गाडिय़ों ने शहर के अंदरूनी क्षेत्र में जायजा लिया है। पुलिस की गाडिय़ां धीमी गति से चलते हुए राउण्ड लगा रही हैं। लोगों को अपने अपने घरों में रहने की अपील भी की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026