मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शक मोहित

राजसखी जोधाणा मेला 2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शक मोहित। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से गांधी मैदान में आयोजित राज सखी जोधाणा मेला 2026 का लोगों का भ्रमण किया। मेले में पहुंचे शहर वासियों एवं पर्यटकों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की तथा मेले में आयोजित गतिविधियों का आनंद लिया।उन्होंने मेले में प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

सोमवार को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिदम इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूजिक के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने भवाई,घूमर,गोरबंद तथा चरी नृत्य जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

रेल यातायात प्रभावित

इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुमिता कंवर (सती माता स्वयं सहायता समूह,अनवाना),लीला सांखला (हनुमान स्वयं सहायता समूह,बावड़ी) तथा दयाल देवी (बाबा गोसाई स्वयं सहायता समूह, कस्ती) ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राज सखी जोधाणा मेला 2026 का आयोजन आगामी 20 मार्च तक जारी रहेगा,जहां विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प,हैंडलूम,खाद्य उत्पादों एवं पारंपरिक वस्तुओं की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।