Doordrishti News Logo

राज्य में आधारभूत व्यवस्था को सही करके ही अपराध कम किए जा सकते हैं- वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मीडिया से बातचीत

जोधपुर,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि राजस्थान प्रदेश में अपराध आधारभूत व्यवस्था को सही करके ही कम किए जा सकते हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सही मॉनिटरिंग जरूरी है वसुंधरा राजे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से अपने प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण किया है उससे वहां की जनता को बहुत सुकून मिला है।

डीआरसीपी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना उन जिलों को लेकर बनाई गई थी जहां पानी के स्रोत तो बहुत हैं लेकिन पानी का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी निजी यात्रा पर कल जोधपुर आई थी।

उनका हेलीकॉप्टर उम्मेद भवन पैलेस में लैंड कराया गया था जहां वे भाजपा नेता मेघराज लोहिया के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुई। इसके बाद वे सर्किट हाउस में अपने समर्थकों, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली। पूर्व मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम भी सर्किट हाउस में ही किया।

बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करने के बाद वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क गई जहां उन्होंने मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोपहर करीब1:35 बजे में हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026