Doordrishti News Logo

योग से नवयुग का निर्माण-हनुमंत राव

जोधपुर,योग ही समाज को जोड़ता है और ऐसा समाज ही नए युग का सूत्रपात करेगा। योग को उसके वास्तविक स्वरूप में समझने और जीवन में उतारने की आवश्यकता है। यह विचार विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमंतराव ने जोधपुर में आयोजित योग विमर्श कार्यक्रम में कही। विवेकानंद केंद्र जोधपुर के नगर प्रमुख डॉ.अमित व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांशा ने ओमकार प्रार्थना से किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम मालवीय, केंद्र परिचय पंकज व्यास और अतिथियों का परिचय जोधपुर के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समिति के अध्यक्ष गजेंद्र ने दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 सहभागी उपस्थित थे।

विवेकानंद केंद्र जोधपुर विभाग संचालक चंद्रप्रकाश अरोड़ा, विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल,संपर्क प्रमुख एनके प्रजापत,महेश बोहरा, राजस्थान प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख एवं इंडियन योगा एसोसिएशन राजस्थान चेप्टर के सचिव डॉ स्वतंत्र शर्मा, गौरव शर्मा,भगवान पंवार, दिव्यांशा लिंबा, मनीष राठौड़,गजेश भूतड़ा,राज भूतड़ा,अनमोल शर्मा, प्रकाश भाटी, आचार्य हिम्मत,प्रिया अग्रवाल,रजनी शांति,संजय देव,मनीष चौहान, आकांशा कल्ला,अनिता बोराणा, दमयंती राठी,रवि गुप्ता,अम्बालाल, योगेंद्र,ललित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: