Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्य सरकार ने पहले वरिष्ठ नागरिक, फिर 45 वर्ष और अब 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का निर्धारण करके टीकाकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है परन्तु आधार कार्ड से वंचित पाक विस्थापित और जैन मुनि इत्यादि के टीकाकरण को भी इस अभियान में शामिल किए जाने की आवश्कता महसूस की जा रही है।

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के एक सघन क्षेत्र में बसे हुए पाक विस्थापित परिवारों के हर आयुवर्ग को लेकर समाजसेवी प्रोफेसर डाॅ. अय्यूब ख़ान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास को पत्र लिखकर मांग की है कि डालीबाई मन्दिर के पास स्थित अल कौसर पाक विस्थापित काॅलोनी में निवास कर रहे पाक विस्थापितों में कोरोना के लक्षण व्याप्त हो रहे हैं।

भविष्य में यह नागरिक सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं। चूंकि पाक विस्थापितों के पास इस समय आधार कार्ड नहीं है अतः स्वेच्छा से टीकाकरण हेतु पंजीकरण करवाकर टीका लगवा पाना इनके लिये असम्भव है। अतः इस क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर कोविड-19 के रक्षण हेतु टीकाकरण किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

प्रोफेसर अय्यूब ने बताया कि वर्तमान में 18 वर्ष आयुवर्ग तक के सामान्य युवाओं को टीकाकरण में सम्मिलित किए जाने के उपरान्त युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जैन समुदाय के मुनि और अन्य घुमक्कड़ व परित्यक्त व्यक्तियों के लिये भी टीकाकरण की योजना शीघ्र सामने आने से कोविड-19 की रोकथाम कर पाना सम्भव हो पाएगा।

ये भी पढ़े :- भदवासिया मंडी में सब्जी खरीदने आए लोगों पर एमवी एक्ट में कार्यवाई

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026