Doordrishti News Logo

सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक मिलेगी फोन पर सेवाएं

जोधपुर, राज्य में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निदेशालय आयुर्वेद विभाग, राजस्थान, अजमेर एवं निदेशालय होम्योपेथी एवं निदेशालय यूनानी चिकित्सा विभाग के आदेशानुसार जोधपुर जिला मुख्यालय पर आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपेथी के चिकित्सकीय परामर्श के लिए हेल्प लाईन सेवाए प्रारम्भ कर दी गई हैं।

उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डाॅ. मनोहरसिह राठौड़ ने बताया कि ‘राजस्थान एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर जिला मुख्यालय पर आयुर्वेद, यूनानी, व होम्योपैेथी चिकित्सा सेवाओं द्वारा कोराना से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के साथ ही कोराना लक्षणों की रोकथाम व चिकित्सा के लिए औषधिय उपायों तथा आहर-विहार कार्यो को आमजन तक पहुचाने के लिए यह परामर्श हेल्पलाईन शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग कार्यालय में हेल्पलाईन केन्द्र स्थापित किया गया है।

जिसमें चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी इस हेल्पलाईन के लिए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डाॅ जोगेन्द्र 9414607950 प्रात 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा डाॅ गोपाल नारायण शर्मा 9001134780 दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक सेवाएं देंगे। इसी प्रकार यूनानी विश्वविद्यालय के डाॅ तैयब हुसैन अंसारी 8947865355 प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा डाॅ अरसद अली 9460248909 दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक एवं होम्योपैथिक विश्वविद्यालय से डाॅ शर्मा अनिता प्रकाश 9413863331 प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व डाॅ रोजलिना डिसूजा 9829157968 दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढें :-  जागरूक जोधाणा अभियान में प्लाज्मा डोनेशन की मुहिम शुरू

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed