Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी व पूर्व जेडीए चैयरमैन राजेंद्र सोलंकी के आदेश से रातानाडा स्थित जयनारायण विश्वविद्यालय पुराने परिसर के कोटिल्य कौशल भवन में समाजसेवी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष शारदा चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा 26 अप्रैल को सात घंटे में 150 बैड का संपूर्ण सुविधाजनक कोविड सेन्टर तैयार किया गया था।

कोविड सेन्टर अनिश्चित काल

संयोजक गीता बरवड़ और ओमप्रकाश परिहार ने बताया कि इसमें जिला प्रशासन,जेडीए, नगर निगम का सहयोग रहा। कोविड सेन्टर में मेडिकल एवं कोविड सेन्टर स्टाफ के लिए भोजन और चाय-पानी की माकूल व्यवस्था की गई थी। ईश्वरीय कृपा और सरकार व प्रशासन की सजगता से कोरोना का असर कम होते देख आज सईद अंसारी व बलवंत मंडा के आदेश से कोविड सेन्टर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।

कोविड सेन्टर अनिश्चित काल

भविष्य में जरूरत पड़ने पर वापस शुरू कर दिया जाएगा। इसमें प्रदेश जेल कमेटी सदस्य गीता बरवड़, शहर जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार, सुरेंद्र कंवर चौहान, राजवीर सिंह कच्छवाह, हितेश जैन, अजय त्रिवेदी, मनीष लोढा, जगदीश सोलंकी, सुरेश व्यास, शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़, जिला कांग्रेस कमेटी निवर्तमान महासचिव आनंद सिंह चौहान, फरजाना चौहान, जाफरान, मनीष, किरण गहलोत, हरीश पुरी, पंकज, यशोदा चौधरी, सरोज कच्छवाह, मंजु गोस्वामी, अनिता प्रजापत, विमला गुर्जर आदि ने सहयोग दिया। मेडिकल टीम के डॉ अनिश मीणा, आशा सुपरवाइजर लोकेश मीणा, नर्सिंग स्टाफ सरोज विश्नोई और हेमलता ने सेवाएं दी।

>>> सरकारी भूमि से अतिक्रमण चिन्हित कर हटाएं – जिला कलक्टर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026