Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में रूके प्रेमी युगल ने आर्य समाज में शादी रचा ली। लडक़ी के घरवालों को उनके जोधपुर में होने की जानकारी हुई और वे यहां पर पहुंचे। बाद मेें होटल में घुूसकर लडक़ी को ले गए। पीडि़त युवक ने लड़क़ी के घरवालों के खिलाफ पत्नी के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। लडक़ी गुमशुदगी पाली जिले के खिवाड़ा थाने में दर्ज हो रखी है। घटना में अब उदयमंदिर थाने के एएसआई भंवराराम की तरफ से जांच की जा रही है।

एएसआई भंवराराम ने बताया कि पाली जिले के खिवाड़ा की रहने वाली एक लड़क़ी ने खूमली निवासी कुंदन कुमार से आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। दोनों घर से भाग कर जोधपुर के रेलवे स्टेशन के सामने की एक होटल में रूके थे। सोमवार को लड़क़ी परिजन को उसके जोधपुर में होने की जानकारी मिलने पर वे यहां पर आए। होटल में घुसकर लड़क़ी को अपने साथ लेकर चले गए। इसबार में कुंदन ने अपनी पत्नी के अपहरण का केस दर्ज करवाया। एएसआई भंवराराम ने बताया कि लड़क़ी के संबंध में उसके घरवालों की तरफ से खिवाड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजन खिवाड़ा पुलिस को अपने साथ लेकर नहीं आए थे। फिलहाल केस में अनुसंधान किया जा रहा है। लड़क़ी बालिग है।

यह भी पढ़ें –गश्त मेें पकड़ा गया बाइक चोर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026