Doordrishti News Logo

देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का निधन

  •       हैलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य की भी हुई मौत
  •       तमिलनाडु के कुन्नूर में जनरल विपिन रावत का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त
  •       दुर्घटना के बाद हैलीकॉप्टर में आग लग गई
  •       जनरल रावत को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया

देश के प्रथम (सीडीएस) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत नही रहे। यह दुःखद खबर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र के घने जंगलों में दोपहर 12:20 बजे सेना का एक एमआई-17-V5 हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर आई। जहां दुर्घटना के बाद हैलीकॉप्टर में आग लग गई। हैलीकॉप्टर में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जर्नल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सेना के 14 लोग थे जिसमें जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों का दुःखद निधन हो गया और एक गम्भीर घायल है। दुर्घटना के बाद जनरल विपिन रावत को सेना के वेलिंगटन हॉस्पिटल ले जाया गया।

देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का निधन

अस्पताल से कई बार खबर आई कि जनरल रावत और उनकी पत्नी गम्भीर घायल हैं,उसके बाद एक-एक कर मौत की खबर आने लगी। देर शाम जनरल और उनकी पत्नी के निधन की भी खबर आई। प्रधान मंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल रावत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रधान मंत्री ने अपने ट्वीट में जनरल रावत को बेमिशाल सैनिक बताया। उन्होंने कहा कि वे सच्चे देश भक्त थे जिन्होंने हमारी सेनाओं को मोर्डनाइजेशन के लिए योगदान दिया। उनके जाने से मुझे बहुत दुःख हुआ है। देश उनकी असाधारण सेवा को कभी नही भूलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा रावत का असमय निधन देश और सेना के लिए कभी पूरी न हो पाने वाली क्षति है।

देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का निधन

इस हादसे में बचने वाले अकेले व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं। उनका शरीर भी दुर्घटना में बुरी तरह से झुलस गया है वे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिछले वर्ष तेजस फाइटर जेट उड़ाते समय तकनीकी दिक्कत के बावजूद उन्होंने साहस का परिचय देते हुए फाइटर को सुरक्षित उतारा था। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया था। इस हेलीकाप्टर में जनरल रावत और उनकी पत्नी सहित 14 लोग सवार थे जिसमे ब्रिगेडियर एलएस लिट्टर,लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह,नायक गुरसेवक सिंह,नायक जितेंद्र कुमार,लांस नायक विवेक कुमार,लांस नायक बी साई तेजा व हवालदार सतपाल सवार थे, इनके अलावा पांच और लोग भी थे जिनके नाम अभी नही मिल सके। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पहले बहुत तेज गर्जना सुनाई दी और हैलीकॉप्टर वृक्षों पर गिरा और आग का गोला बन गई। जलते हुए लोग हैलीकॉप्टर से गिर रहे थे। जनरल रावत कुन्नूर में एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ। हैलीपेड से 10 मिनट की दूरी में स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews