Doordrishti News Logo
  • राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पुरूष व टीटीसी में होगी मतगणना
  • प्रातः 9 से प्रथम चरण की मतगणना होगी प्रारंभ
  • 21 कक्षों में 144 टेबल लगाई जायेगी

जोधपुर, जिले में जिलापरिषद व पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतगणना शनिवार 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज, राजकीय पुरूष पाॅलिटेक्निक काॅलेज व टीटीसी में होगी। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए मतगणना दो चरणों में होगी। मतगणना के लिए 21 कक्षों में 144 टेबल लगाई जायेगी।

प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)(पंचायत) इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जायेगी व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की मतगणना प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी। प्रथम चरण से संबंधित अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश प्रातः 8.30 से 9 बजे के मध्य दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ही गणना टेबल निर्धारित है। पंचायत समिति सदस्यों के रिटर्निंग अधिकारी प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक मतगणना अभिकर्ता का पास जारी करेंगे। मतगणना कक्ष में अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता में से एक ही को प्रवेश दिया जायेगा।

द्वितीय चरण में जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रातः 12.30 बजे से जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण से संबंधित अभ्यर्थी एवं मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश 12 से 12.30 बजे के मध्य दिया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

मतगणना स्थलों पर परिणाम प्रदर्शित करने की व्यवस्था व मीडिया सेंटर

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा मतगणना स्थलों पर परिणाम प्रदर्शित करने के लिए प्रोजेक्टर द्वारा डिस्प्ले की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मतगणना कक्ष में निर्वाचन परिणामों के लिए साॅफ्टवेयर उपलब्ध करवायेंगे। अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिक द्वारा समस्त मतगणना कक्षो में कम्प्युटर व सूचना सहायक एवं इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा जोधपुर के मीडियाकर्मियों के लिए पास जारी करेंगे व राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पुरूष के सांस्कृतिक हाॅल में मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया सेन्टर की व्यवस्था रहेगी।

पाॅलिटेक्निक काॅलेज(पुरूष)परिसर में मतगणना व्यवस्था

राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (पुरूष) में पंचायत समिति बालेसर के लिए मतगणना कक्ष डी 7 में 8 मतगणना टेबल, लोहावट के लिए रूम नम्बर डी 8 में 8 टेबल, भोपालगढ पंचायत समिति की रूम नम्बर डी 9 में 8 टेबल, बिलाड़ा भी रूम नम्बर डी 10 में 8 टेबल, मण्डोर की रूम इलेक्ट्रोनिक्स डब्ल्यूएस में 8 टेबल, केरू की ईटी लेब में 8 टेबल, पीपाड़ शहर की रेडियों टीवी लेब में 8 टेबल, घंटियाली की क्लास रूम में 6 टेबल, धवा की स्टाॅफ रूम में 6 टेबल व पंचायत समिति बाप के लिए रूम डी 3 में 8 टेबल मतगणना के लिए लगायी जायेगी।

राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज महिला में मतगणना यह रहेगी व्यवस्था

राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (महिला) में पंचायत समिति फलोदी की मतगणना के लिए रूम नम्बर 42 में 4 टेबल, सेखाला की रूम नम्बर 42 ए में 4 टेबल, शेरगढ की रूम 41 में 8 टेबल, तिंवरी की रूम 37 में टेबल 8, देचू की रूम 28 में 8 टेबल, ओसिंया की रूम 34 में 8 टेबल्स व पंचायत समिति लूणी की मतगणना रूम नम्बर 6 में 8 टेबल लगाकर की जायेगी।

राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज टीटीसी में मतगणना व्यवस्था

पंचायत समिति बापिणी के लिए कांफ्रेस रूम एक में 4 टेबल, आउ की कांफ्रेस रूम दो में 4 टेबल, बावड़ी की रिकाॅर्डिंग रूम में 6 टेबल, व पंचायत समिति चामू की मतगणना ओपन हाॅल में 6 टेबल लगाकर की जायेगी

यहां से रहेगा प्रवेश

पंचायत समिति फलोदी, सेखाला, शेरगढ, तिवंरी, देचू, लूणी व ओसिंया की मतगणना महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज में होने के करण इन पंचायत समितियों, जिला परिषदों के वार्डो के अभ्यर्थियों, मुख्य अभिकर्ता व मतगणना एजेंट का प्रवेश, पीली टंकी की तरफ से होगा। पंचायत समिति बालेसर, लोहावट, भोपालगढ बिलाड़ा, मंडोर,केरु, पीपाड़ शहर, घंटियाली, धवा, बाप, बापिणी आउ बावड़ी एवं चामू की मतगणना राजकीय पाॅलिटेक्निक पुरूष काॅलेज व टीटीसी में होने के कारण इनके अभ्यर्थियों, मुख्य अभियकर्ता, मतगणना एजेन्ट का प्रवेश रेजीडेंसी रोड के मुख्यद्वार की तरफ से होगा। अधिकारी कर्मचारी मीडियाकर्मी, रेजीडेंसी रोड से प्रवेश करेंगे। अधिकारियों कर्मचारियों व पासधारी मीडियोकर्मियों के लिए रेजीडेंसी रोड की तरफ से मुख्य द्वार से ही प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढें – पंचायत के पुनर्गठन व परिसिमन के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026