Doordrishti News Logo

जोधपुर,राजस्थान में कोरोना त्रासदी से प्रभावित राज्य के आर्थिक दृष्टी से कमजोर कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके परिवारों को सम्बल प्रदान करने का आग्रह मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा ने एक पत्र के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किया है।

पत्र में लिखा कि पहली लहर के लम्बे लॉक डाउन के कारण प्रदेश के मंचीय व प्रदर्शनात्मक कलाओं से जुड़े राज्य के कलाकारों की आर्थिक स्तिथि पहले से ही बहुत खराब हो चुकी थी। उस त्रासदी से अभी उबरे भी नहीं थे कि अब ये अनिश्चितकालीन दूसरे लॉकडाउन ने उनके सामने परिवार पालन का संकट उत्पन्न कर दिया है। विशेष रूप से शहर व गांवों में रहने वाले लोक, पारम्परिक, नाट्य, नृत्य, ओर्केष्ट्रा व चित्रकला से जुड़े वे कलाकार जो अपनी कला के माध्यम से दैनिक पारिश्रमिक, मानदेय के आधार पर जीविकोपार्जन करते हैं।

पिछले 15 महिनों में काम के अभाव में उनकी हालत बहुत दयनीय हो चुकी है और कोरोना की भावी अनिश्चित परिस्थतियों के चलते अगले दो तीन माह तक सार्वजनिक रूप से गाने बजाने के सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य प्रदर्शन व अन्य कला के कार्यक्रम प्रदर्शित होने की सम्भावना भी दृष्टिगत नहीं हो रही है। समाज का यह प्रबुद्ध वर्ग जो समाज में अपनी लोकप्रियता व स्वाभिमान के कारण सरकार की राहत व अनुदान योजनाओं से भी जुड़ा हुआ नहीं होने के कारण ये किसी प्रकार की निरंतर या त्वरित नकद व खाद्यान सहायता प्राप्त करने से भी वंचित ही हैं।

ये भी पढ़े – जोधपुर में पेट्रोल ने लगाया शतक

बोराणा कहा कि मुझे राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष के रुप में तथा स्वंय एक सृजनधर्मी होने के नाते प्रदेश के इन कलाकारों से नजदीकी जुड़ाव है तथा प्रतिदिन प्रदेश भर से अनेक कलाकारों के पीड़ा भरे फोन संदेश प्राप्त हो रहें हैं कि मैं मुख्यमंत्री से अविलम्ब सहायता हेतु निवेदन करूं, जिससे पीड़ित कलाकार इस संकट की घड़ी में अपने परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।

बोराणा ने सुझाव देते हुए लिखा कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के कलाकार कल्याण कोष की संचित निधि से प्राप्त ब्याज व विभिन अकादमियों व जवाहर कला केंद्र सहित संस्कृति विभाग के कोष से जरूरतमंद कलाकारों का अविलम्ब सहयोग किया जा सकता है जिला कलेक्टर के माध्यम से भी ऐसे जरूरत मंद कलाकारों को स्थानीय स्तर पर मदद की जा सकती है। संस्कृति विभाग ने गत वर्ष प्रदेश के कलाकारों का सर्वेक्षण व पंजीयन भी किया था, वह सूचि सहायक हो सकती है। साथ ही प्रदेश की कला अकादमियों को निर्देशित किया जाना चाहिए कि वे जरुरतमंद लोगों की सूचि प्रमाणित व तैयार कर राज्य सरकार को भेजे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026