पैरोल से फरार दंडित बंदी गिरफ्तार,जेल भेजा
जोधपुर,पैरोल से फरार दंडित बंदी गिरफ्तार,जेल भेजा।जोधपुर केंद्रीय कारागार से पैरोल लेकर फरार हुए दंडित बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पॉक्सो एक्ट में दंडित बंदी है। आरोपी को 10 दिसम्बर को जेल में हाजिर होना था, मगर वह नहीं लौटा तब केस दर्ज करवाया गया था। आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें – विवाद के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला
रातानाडा पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले जेल प्रशासन की तरफ से पॉक्सो के दंडित बंदी पाली जिले के रायपुर स्थित गुडिया निवासी दिनेश पुत्र रतनलाल के पैरोल के बाद वापिस नहीं लौटने पर केस दर्ज कराया गया था।
इस पर पुलिस की टीम का गठन करते हुए आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। वह पिछले पांच साल से जेल में बंद था और पाली कोर्ट द्वारा उसे पॉक्सो एक्ट में जेल हो रखी थी। वह तीस दिन की पैरोल पर गया था।
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

