Doordrishti News Logo

पानी भरने की बात पर विवाद,चचेरे भाई ने सिर पर मारा ताला

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक में स्थित मेघवालों का बास में आज सुबह पानी की बात को लेकर चचेरे भाई में विवाद हुआ। इस पर एक भाई ने दूसरे के सिर पर ताले से वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ मामला दर्ज किया।

सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे के आस पास ललित और उसके चचेरे भाई राजेश ठठेरा के बीच मेघवालों का बास में विवाद हुआ था। पानी की बात को लेकर विवाद में ललित ने राजेश के सिर पर ताले से वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। बाद में आरोपी ललित भाग गया। थानाधिकारी पोटलिया के अनुसार इनके बीच वैसे जमीन को लेकर विवाद है और पहले भी हो चुका है। राजेश की तरफ से मामले में फिलहाल रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026