Doordrishti News Logo

भीतरी शहर में निर्माण कार्य को लेकर विवाद

  • दलित महिला से अभद्र व्यवहार
  • अंबेडकर क्रांति सेना का प्रदर्शन 30 को
  • महिला ने दी नामजद रिपोर्ट

जोधपुर,भीतरी शहर में निर्माण कार्य को लेकर विवाद। शहर के भीतरी क्षेत्र गांधियों की गली में एक मकान के निर्माण कार्य को लेकर पड़ौसियों में विवाद हो रहा है। दलित महिला द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जबकि दूसरी पार्टी के लोग इसे अवैध बता रहे हैं। अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत दी है।

इसे भी पढ़िए – मादक पदार्थ तस्करी में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

दलित महिला ने आरोप लगाया कि पड़ौसियों ने 21 दिसम्बर को अभद्र व्यवहार करते हुए जान की धमकीं दी। पुलिस द्वारा समय पर एफआई आर दर्ज नहीं किए जाने पर अंबेडकर क्रांति सेना की तरफ से 30 दिसम्बर को सदर कोतवाली थाने का घेराव करने और प्रदर्शन की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार भीतरी शहर गांधियों की गली की रहने वाली एक महिला ने अब पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसके पड़ौस में रहने वाले सुरेश गांधी,महेश गांधी और विनोद गांधी द्वारा 21 दिसम्बर को उससे अभद्र व्यवहार किया गया। बाद में वहां पहुंचे प्रीतम शर्मा नाम के शख्स ने उसे जमीन में गाड देने की बात कहते हुए धमकाया।

इस बात लेकर महिला जब पुलिस के पास पहुंची तब उसका केस दर्ज नहीं किया गया।अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पड़ौसियों का आरोप है कि महिला द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। नगर निगम में इस बाबत शिकायत दी गई है।

इधर दलित महिला से हुए अत्याचार के बाद अंबेडकर क्रांति सेना ने पुलिस द्वारा मनमर्जी का रवैया अपनाए जाने पर 30 दिसम्बर को सदर कोतवाली थाने का घेराव करने की बात कही है। जहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026