रीट परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष संचालित
जोधपुर,शहर में 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2022 के लिए गुरूवार से नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि यह परीक्षा 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों प्रातः10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक जोधपुर शहर में 62 परीक्षा केन्द्रों पर चार सत्रों में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर-प्रथम के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2650316, जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2510847 तथा रात्रिकालीन रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2650350 होंगे। नियंत्रण कक्ष में परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी विविध जानकारी, समस्याओं के समाधान एवं सामग्री माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर पहुंचाने के लिए 21 जुलाई सेे 25 जुलाई तक कार्यरत रहेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

