Doordrishti News Logo

जोधपुर,चिकित्सा विभाग वार्षिक निविदा,ठेका कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन ठेके पर कार्यरत करीब दो हजार ठेका कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर उतर गए। संयोजक तेजपाल ने बताया कि ठेका कर्मचारियों को संविदा या एमआरएस के माध्यम से भर्ती कर ठेका प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई है। शुक्रवार से प्रदेश भर में समस्त मेडिकल कॉलेज द्वारा हो रही अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में सम्मिलित होते हुए शुक्रवार से अनिश्चिकालीन सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। वर्षों से ठेका प्रथा से आहत हो रहे ठेके पर लगे कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उनका शोषण किया जाता है जिसके चलते उनके खातों में आने वाले वेतन का कुछ हिस्सा कमीशन के लिए ले लिया जाता है, जबकि मेहनत ठेकाकर्मी करता है। इसलिए ठेका कर्मियों ने मांग की है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रशासन एमआरएस या संविदा पर लेकर ठेकेदारों के चंगुल से आजाद कराए। अनिश्चिकालीन हड़ताल के चलते अस्पतालों में फार्मासिस्ट,कम्प्यूटर ऑपरेटर, सफाईकर्मी, टैक्नीशियन, ऑक्सीजन प्लाण्ट पर कार्यरत ठेका कर्मी शामिल हुए।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026