7.26 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य प्रारंभ
– मारवाड़ मथानिया,तिवारी एवं लोहावट स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),7.26 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य प्रारंभ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ मथानिया,तिवारी एवं लोहावट रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इन कार्यों पर कुल अनुमानित लागत लगभग 7.26 करोड़ रुपये व्यय की जाएगी।
भ्रामक विज्ञापन व अनुचित व्यापार व्यवहार पर दुकानदार पर जुर्माना
इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म के साथ-साथ प्लेटफॉर्म शेल्टर,बैठने हेतु बेंचें, वाटर बूथ,पाथवे सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल में क्रमबद्ध रूप से स्टेशनों के उन्नयन एवं यात्री सुविधा विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात यात्रियों को बेहतर,आधुनिक एवं सुविधाजनक रेलवे सेवाओं का लाभ मिलेगा।
