Doordrishti News Logo

रिश्वत लेने का आरोपी कांस्टेबल पहुंचा जेल

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंंगलवार को मानव तस्करी यूनिट पश्चिम में तैनात एक कांस्टेबल को पांच हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे आज एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एक हैण्डीक्राफ्ट की फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति ने 9 सितंबर को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री उक्त स्थान पर है। 6 सितंबर को मानव तस्करी यूनिट पश्चिम का कांस्टेबल रामखिलाड़ी मीणा आया था। उसने फैक्ट्री श्रमिक की आयु 18 साल से कम बताकर झूठे मुकदमें में फंसाने और फैक्ट्री बंद करवाने की धमकी दी थी। इसके लिए उसने 40 हजार रूपयों की रिश्वत मांगी। तब मौके पर उसे 30 हजार रूपए दिए गए। मगर दस हजार रूपए बाद में देना तय हुआ। शिकायत का सत्यापन 13 सितंबर को किया गया और तब उसने पांच हजार रूपए और ले लिए। शेष पांच हजार रूपए मंगलवार 19 अक्टूबर को देना तय किया गया। मंगलवार को उसे पांच हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: