गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन। रसोई गैस की मूल्यवृद्धि और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोधपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने नई सड़क पर राजीव गांधी मूर्ति के पास शुक्रवार को धरना व प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियो एवं पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने के कारण आम जनता को असुविधा सामना करना पड रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जोधपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

डबल इंजन सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित-पटेल

देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को आए दिन किसी ने किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,उसी कड़ी में घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता के बजट को बिगाड़ दिया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने चूल्हे पर खाना बनाकर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अगर कभी एलपीजी सिलेंडर के ₹5 भी बढ़ा दिए जाते थे तब भाजपा की एक नेत्री आए दिन सड़कों पर सिलेंडर लेकर बैठ जाती थी। आम जनता आज पूछना चाहती है कि वह नेत्री कहां है? क्या अब उनकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं है कि वह वापस आम जनता के साथ आकर बैठे?

पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने इस सरकार पर तंज कसते हुए इसे पूंजीपतियों की सरकार बताया। पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव के समय उनके वादे अलग होते हैं और उसके बाद उनका रंग और रूप बिल्कुल अलग होता है। यह सरकार दोहरी नीति को अपनाती है और आम जनता को मुसीबत का तोहफा देती है।

हल्ला बोल प्रदर्शन में जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे करण सिंह उचियारड़ा,हीरालाल मुंडेल,पूर्व डीसीसी अध्यक्ष नरेश जोशी,प्रवीण कुंभट,मोहनलाल कटारिया,मुन्नी देवी गोदारा,रेखा लोहिया,विजयलक्ष्मी पटेल,राजू इश्तियाक अली,लियाकत अली रंगरेज,हरेंद्र सिंह राठौड़,राजेश रामदेव,नरेंद्र शर्मा,विशाल शर्मा, रामनिवास गोदारा,त्रिलोक मेहरा, अख्तर खान सिंधी,हेम सिंह गहलोत,डॉ राकेश चौधरी,प्रियंका चौधरी,वीपी सिंह कुड,हेमंत शर्मा, धनपत गुजर,नरेश गौड़,नेमाराम बेरा,फिरोज फेम,विमला गुर्जर, इकबाल मौलानी,बबलू सोलंकी, यशदीप कच्छवाह,सुरेश सागर, हनुमान खोजा,रुबीना खान,भरत आसेरी शबनम अब्बासी,अंजुला रोपिया,फरजाना चौहान,दिव्या गहलोत राधेश्याम सोलंकी, राणाराम नैण,चंद्र प्रकाश असरी, महेंद्र माथुर आदि बड़ी संख्या में जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे।