Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए ‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान‘ के लिए तैयार किए गए रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

complete work complete price special campaign chariot departed with green flag

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान‘ रथ तैयार किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि इस रथ द्वारा 15 मार्च 2021 तक जिले की समस्त पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं आजीविका योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही योजनाओं के फोल्डर भी लोगों को वितरित किए जाएंगे। रथ प्रतिदिन न्यूनतम 80 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।इस अवसर पर जिला परिषद के एसीओ विकास राजपुरोहित, अधिशाषी अभियंता नरेश बोहरा, स्वच्छ भारत मिशन के सोहनलाल चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026