Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट पुलिस की माइनर एक्ट कार्रवाई,जुआरियों की धरपकड़

कई लोगों को पकड़ा

जोधपुर,कमिश्ररेट पुलिस की माइनर एक्ट कार्रवाई,जुआरियों की धरपकड़। कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। कई लोगों को जुआ अधिनियम में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – खिलाड़ियों ने की रेलवे स्टेडियम की साफ-सफाई,वॉलीबॉल मैच भी हुआ

सदर बाजार थाने के एएसआई कालूसिंह ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे फकरूदीन पुत्र अजीमुदीन को गिरफ्तार कर 1320 रुपए,थाने के एएसआई रेवंतराम ने बम्बा मोहल्ला के पास गुब्बाखाई कर रहे मोहम्मद युनुस पुत्र फखरूदीन को गिरफ्तार कर 580 रुपये की राशि जब्त की।

नागौरी गेट थाने के एएसआई परमेश्वरलाल ने आराधना स्कूल के पास गुब्बाखाई कर रहे याकुब पुत्र यासीन मोहम्मद से 550 रुपए,सदर कोतवाली थाने के एसआई पुखराज ने घंटाघर सब्जी मंडी श्रीराम प्याऊ के पास गुब्बाखाई कर रहे चन्द्र प्रकाश पुत्र इन्द्रपाल तम्बोली से 770 रुपये की राशि जब्त की। उदयमंदिर थाने के एएसआई गोरधनराम ने उम्मेद स्टेडियम के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे सोनू उर्फ बच्चिया पुत्र शाकिर, अब्दुल जब्बारर पुत्र अनू खां को पकड़ा और 1140 रुपए जब्त किए।

इसी तरह उदयमंदिर थाने के ही एएसआई चैनाराम ने पब्लिक पार्क केे अन्दर मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद एहसान अली को गिरफ्तार कर 330 रुपए बरामद किए। उदय मंदिर थाने के एएसआई सुमेर सिंह ने पोस्ट आफिस के आगे स्टेशन रोड पर गुब्बाखाई कर रहे अली पुत्र मोहम्मद साकिर पठान को गिरफ्तार कर 540 रुपए,हैड कांस्टेबल प्रकाशचंद ने उम्मेद उद्यान के अन्दर जुआ खेल रहे राजू खान पुत्र रुस्तम खान,मंगलचंद पुत्र प्रभातराम से 510 रुपए जब्त किए।

हैड कांस्टेबल अशोक ने रेलवे स्टेशन के पास इमरान पुत्र अय्यूब से 340 रुपए जब्त किए। मंडोर थाने के हैड कांस्टेबल श्रीकृष्ण ने मंडोर चौराहा के पास सुनिल पुत्र नरसिंहराम मेघवाल से गुब्बाखाई के 250 रुपए जब्त किए। महामंदिर थाने के एसआई गोविन्द सिंह ने नागोरी गेट जाने वाली रोड पर पीलवा हाउस के पास जुआ खेल रहे शेर मोहम्मद पुत्र अहमद अली,तुषार कुमार पुत्र मदन लाल मोहन सिंधी,पप्पूराम पुत्र डूंगरा राम मेघवाल को गिरफ्तार कर रुपए जब्त किए।

थाने के हैड कांस्टेबल खेतसिंह ने हेमसिंह का कटला से महामंदिर की तरफ जाने वाली रोड पर जुआ खेल रहे याकुब पुत्र यासीन,विनोद पुत्र इन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। बनाड़ थाने के एएसआई रामलाल ने बनाड़ क्षेत्र से घनश्याम और थाने के एएसआई परसाराम ने जावेद को पकड़ा।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed