Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट पुलिस ने चलाया मुल्जिमों के खिलाफ चैकिंग अभियान

हिस्ट्रीशीटर,हार्डकोर एवं एनडीपीएस एक्ट के चालानशुदा की चेकिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट पुलिस ने चलाया मुल्जिमों के खिलाफ चैकिंग अभियान। पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार आयुक्तालय जोधपुर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा एवं संगठित अपराधों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आज जोधपुर पुलिस द्वारा हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर,एनडीपीएस एक्ट के चालानशुदा मुल्जिमों का विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या,पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.के सुपर विजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र सिंह,रोशन मीणा व सुनील के.पंवार के निकट सुपर विजन तथा समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत हार्डकोर,हिस्ट्रीशीटर एनडीपीएस एक्ट के चालानशुदा मुल्जिम चैकिंग करने हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित कर सुबह पांच से दस बजे तक विशेष अभियान चलाया गया।

कामाख्या-भगत की कोठी-ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी

इसके लिए जिला पूर्व एवं पश्चिम में 165 अधिकारियों एवं जवानों की 30 टीमों द्वारा कुल 211 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा कुल 70 मुल्जिमों की चैकिंग में उनके नाम पता तथा संपर्क सूत्र का पूछताछ नोट किया गया। एनडी पीएस चालानशुदा मुल्जिमों की चैकिंग में कुल आठ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना माता का थान द्वारा एक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 807 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना सूरसागर द्वारा एक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 5.446 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुल 111 हिस्ट्रीशीटर को चैक किया गया। इसमें दो न्यायिक अभिरक्षा में होना पाया गया। चार हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसी तरह तीस हार्डकोर अपराधियों को चैक किया गया। इसमें एक हार्डकोर के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा मुल्जिमों, हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के वर्तमान कार्य के बारे में,उनके साथियों मित्रों के बारे में जानकारी तथा उनकी संपत्ति का विवरण,संपत्ति के स्रोत तथा उपयोग/प्रयुक्त होने वाले वाहनों का विवरण पूछताछ नोट में मूर्ति किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026