Doordrishti News Logo

कलेक्ट्रेट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी के चुनाव: सक्सेना अध्यक्ष चुने गए

जोधपुर, कलेक्ट्रेट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी के चुनाव रातानाडा स्थित माहेश्वरी समाज भवन में मतदान अधिकारी ओमप्रकाश सोनी के सानिध्य में संपन्न हुआ। उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में अनिल कुमार सक्सेना को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी में सुरेश वूडर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महिपाल सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष,रोहित कुमार देवड़ा सचिव, प्रकाश पंवार सह-सचिव, मदन सिंह भाटी कोषाध्यक्ष चुने गए। गीता चौधरी एवं पूनम गहलोत कार्यकारिणी सदस्य होंगी।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, अपर जिला कलक्टर मदनलाल नेहरा, राजेन्द्र कुमार डांगा एवं जिला आबकारी अधिकारी अंजुमन ताहिर समा के अलावा कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व कार्यालयों के वर्तमान कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews