कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण
जोधपुर,कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को शहर के बनाड़ क्षेत्र के कालवी प्याऊ एवं सारण नगर पुलिया के आसपास जल भराव वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों से जल भराव की समस्या से आम जन को निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से इस मौसम में जल भराव की स्थिति से बनाड़ रोड के कॉलोनी वासियों को शीघ्र राहत दिलवाने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें- नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप
नगर निगम क कार्मिक जल भराव वाले सड़क मार्ग पर वर्षा जल की निकासी का कार्य पम्प लगाकर शीघ्र शुरू करेंगे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र डांगा,नगर निगम उपायुक्त राकेश शर्मा एवं निगम के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

