Doordrishti News Logo

कलक्टर ने चोखा में महाविद्यालय हेतु प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को जोधपुर शहर के नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा चोखा में श्रीपारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत यहां भवन निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। जिला कलक्टर ने भूमि एवं भवन से संबंधित मानचित्र का अवलोकन किया तथा प्रस्तावित कार्य को उपयुक्त पाया।

जिला कलक्टर ने संस्थान के अन्तर्गत संचालित अजय लीला विशिष्ट शिक्षा प्रशिक्षण विद्यालय के हॉल का निरीक्षण किया, जिसे विकल्प के रूप में अस्थायी तौर पर वर्षा ऋतु में उपयोग में लाया जा सकता है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेन्द्र डांगा, संस्थान की अध्यक्ष सुशीला बोहरा एवं सह सचिव सुरेश विश्नोई, उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: