Doordrishti News Logo

कलेक्टर ने एमजीएच मोर्चरी पहुंच कर बच्चों के परिजनों को बंधाया ढांढस

कालीबेरी खान में 4 बच्चों के डूबने का मामला

जोधपुर, मंगलवार को जोधपुर के काली बेरी खान में एकत्रित पानी में डूबने से 4 बच्चों की हुई मौत की घटना के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने महात्मा गाँधी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर बच्चों के परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एमजीएच मोर्चरी पहुंच कर बच्चों के परिजनों को बंधाया ढांढस

उल्लेखनीय है कि कालाबेरी खान में एकत्रित हुए पानी में नहाने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर तुरंत एमजीएच मोर्चरी पहुंचे, जहाँ बच्चों के परिवारजनों ने उन्हें बताया कि जब बच्चे सोमवार रात को घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने मंगलवार सुबह पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। जाँच के दौरान पुलिस ने एक खान मज़दूर से प्राप्त जानकारी के आधार पर कालबेरी खान में एकत्रित पानी से बच्चों के शव बरामद कर एमजीएच मोर्चरी  पहुँचाया।

जिला कलेक्टर ने बच्चों के परिजनों को सहयता का आश्वासन दिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के साथ एडीएम सिटी रामचंद्र गरवा भी थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026