Doordrishti News Logo

108 कन्याओं का सामूहिक पूजन

  • राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने किया कन्या पूजन
  • राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय सरदारपुरा में हुआ आयोजन
  • पूजन कर करवाया भोजन
  • कन्याओं को दिए तोहफे
  • कन्याओं के विकास के लिए सांसद गहलोत ने की 20 लाख रुपए की घोषणा

जोधपुर,108 कन्याओं का सामूहिक पूजन। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान ने अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा के नेतृत्व में जोधपुर के रोटरी चौराहा स्थित राजकीय बालिका सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा में नवरात्र के अवसर पर 108 कन्याओं का सामूहिक पूजन कर सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें – शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की कार्यवाहक सचिव सुमन परिहार ने बताया कि नवरात्र के दौरान कन्याओं के पूजन और भोजन कराने की परंपरा से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा की प्राचार्या सरोज जाखड़ के सहयोग से यह आयोजन संपन्न किया गया।

राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत के सानिध्य में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने की।

इस अवसर पर मरुधरा परिवार और स्कूल शिक्षकों ने मिलकर सांसद राजेंद्र गहलोत व अन्य अतिथियों के नेतृत्व में कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया। फिर उन्हें भोजन कराया। इस अवसर पर मरुधरा परिवार की ओर से श्रद्धा अनुसार कन्याओं को तोहफे भी दिए गए।

कार्यक्रम में मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष डिंपल गौड़,कार्यकारिणी सदस्य अनीता गहलोत,बिंदु श्रीवास्तव, पूनम गौड़,अर्चना गौड़,सुनंदा पुरोहित,देवयानी पंवार,मरुधरा परिवार के सदस्य,सरदारपुरा गर्ल्स स्कूल की शिक्षकों की टीम भी मौजूद थी।

प्रारंभ में अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तथा विद्यालय के संस्कृत शिक्षक डॉ अक्षय सुराणा ने मां दुर्गा का विशेष भजन प्रस्तुत किया। राज्यसभा राजेंद्र गहलोत ने नवरात्र में कन्या पूजन और संस्कार के साथ इस पर्व को निष्ठा से मनाए जाने का उल्लेख किया। प्राचीन विद्यालय होने के नाते सरदारपुरा गर्ल्स स्कूल के लिए कन्याओं के विकास को ध्यान में रखते हुए 20 लाख रुपए के विकास कार्य की घोषणा की। उन्होंने इसे अपने सांसद कोटे से करने का विश्वास व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें – सीढिय़ों से स्लीप होकर युवक गिरा, अस्पताल में मौत

विशिष्ट अतिथि शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा और संतोष कुमारी ने भी कन्या के पूजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने मरुधरा लोक कला सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सरोज जाखड़ ने आयोजन के लिए मरुधरा परिवार का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यवाहक सचिव सुमन परिहार ने धन्यवाद दिया।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026