भोलेश्वर मंदिर में महिला मण्डल का सामूहिक गणगौर पूजन
जोधपुर,शहर में इन दिनों गणगौर पूजा की धूम है घर-घर में महादेव और पार्वती के रूप ईसर-गवर की पूजा की जा रही है। महिलाएं ईसर और गवर की प्रतिमाओं को सुबह शाम भोग लगा कर भजन गाती हैं और पूजा करती हैं। महिलाएं घर में सुख शांति और अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह पर्व मनाती हैं। कहा जाता है कि जैसे माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए शिव की आराधना की थी, ठीक उसी प्रकार महिलाएं भी गणगौर पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
इस खबर को भी पढ़िए- एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार
कमला नेहरू नगर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने नाच गाकर गणगौर पूजा की। पूर्व पार्षद अंजू बूब,रेखा चांडक,सुनीता जैसलमेरिया,राधिका बूब और उनकी सहयोगी महिला मण्डल ने सामूहिक गणगौर पूजन में भाग लिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

