सीएम योगी पहुंचे अपने गांव पंचूर हुआ भव्य स्वागत

  • बच्चों को दुलारते दिखे
  • बोले हम भी तेरे दादा लगते हैं

यमकेश्वर(दूरदृष्टीन्यूज),सीएम योगी पहुंचे अपने गांव पंचूर हुआ भव्य स्वागत। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर, कोटद्वार,देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी आदित्यनाथ से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे। लोग गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

एम्स में बाल नेफ्रोलॉजी कार्यशाला, हैंड्स ऑन प्रशिक्षण पर विशेष जोर

सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले, तो रास्ते में मिले बच्चों को खूब दुलार किया। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं।

इस दौरान नव विवाहित जोड़ा भी उनके आवास में पहुंचा और योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव विवाहित जोड़े शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई।कांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि जब वह योगी आदित्यनाथ से मिले तो योगी ने उनका नाम पता पूछा तो वह पहचान नहीं पाए जब उन्होंने अपने पिताजी और चाचा जी का नाम बताने पर वह पहचान गए और पूछा कि पिताजी एवं चाचा जी कैसे हैं।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नव निर्मित दोमंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण सहित पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले योगी ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाई। शाम को अपनी माता से मिलकर कमरे से बाहर निकले और अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए घर से विदा हुए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026