Doordrishti News Logo

सूखी होदी में वाल्व बंद करने उतारा सफाईकर्मी की गैस से दम घुटने पर मौत

रिको ने जेपीएनटी कंपनी को दे रखा साफसफाई का ठेका

जोधपुर, शहर के बासनी इलाके रिको क्षेत्र में बुधवार की शाम को सूखी होदी में वाल्व बंद करने उतरे एक सफाई कर्मी की गैस से दम घुटने पर मौत हो गई। इससे साथ वाले कर्मचारी घबरा गए और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्सा डालकर उसके शव को बाहर निकलवाया। शव को कार्रवाई के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरूवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट कंपनी की तरफ से स्टील प्लांट से निकलने वाले वेस्ट की साफसफाई का कार्य किया जाता है। इसके लिए रिको की तरफ से जेपीएनटी कंपनी को ठेका दे रखा है।

Cleaner dies due to suffocation due to gas

बुधवार की शाम को कंपनी के तीन चार कर्मचारी रिको एरिया में एक सूखी होदी में वाल्व बंद करने आए थे। तब सांगरिया का धर्मेद्र हरिजन उस होदी में वाल्व बंद करने के लिए उतरा मगर ना तो उसने मास्क पहना और ना ही बैल्ट का सहारा लिया और बिना सुविधा के उतर गया। इससे वह होदी मेें गैस से घुटने पर वहीं पर अचेत हो गया, साथ वाले कर्मचारी घबरा गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। इस पर पुलिस ने रस्सा बंधवा कर एक व्यक्ति को अंदर उतारा तब तक धर्मेंद्र की सांस टूट चुकी थी। उसके शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026