संस्कृत विद्यालय कुड़ी में कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

जोधपुर,संस्कृत विद्यालय कुड़ी में कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण।
संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर के ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी की राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय,संगम नगर में शुक्रवार को 22.61 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित चारदिवारी,कक्षा कक्ष एवं विकास कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़िएगा – जुआ खेलते आठ को पकड़ा,17 हजार बरामद

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा प्रदेश सरकार विकसित राजस्थान और आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार रूप देने लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा बजट घोषणाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और सभी घोषणाओं को तय समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।

पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश वासियों को एक ऐतिहासिक बजट दिया है। इस बजट में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अनेकों सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कुड़ी क्षेत्र को नगरपालिका बनाया गया है,जिससे क्षेत्रवासियों को नगरीय सुविधाएं मिलेगी। कुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करके बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगे। क्षेत्रवासियों ने सड़क, सीवरेज,पेयजल आपूर्ति एवं सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद किया। बच्चों से सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। चामुंडा माता मंदिर संगम नगर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।