Doordrishti News Logo

सिटी बस परिचालक ने सवारी को डाला गर्म दूध

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में रविवार की दोपहर में सिटी बस परिचालक ने एक सवारी को दस रूपए के लिए तंग परेशान किया। मारपीट की और गर्म दूध उड़ेल दिया। हालांकि इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार एक सिटी बस के परिचालक ने सेक्टर 21 में सवारी से दस रूपए के लिए झगड़ा किया। बाद में मारपीट करने के साथ ही पास में चाय का केबिन चलाने वाले शख्स के यहां से गर्म दूध लेकर सवारी पर डाल दिया। जिससे वह जल गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर मामला दर्ज होने से इंकार कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: