शहर भाजपा ने घोषित की ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना एवं जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी के निर्देंश पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह मेवाड़ा ने संगठन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की सहमति से ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी का दायित्व सौंपा।

ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जांगिड़, सुरेश भाटी, गुरूप्रकाश रांकावत, चेतन प्रजापत, जिला महामंत्री जेठूसिंह चौहान, जयसिंह गहलोत, जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश परिहार, सुरेश वैष्णव, लिखमाराम परिहार, प्रमेश बोराणा, दीपक सैन, कोषाध्यक्ष मोहन सोनी, जिला प्रवक्ता दीपक गुर्जर, चिकित्सा प्रभारी देवेश कच्छावाह, विधि प्रभारी दिनेश कुमार विश्नोई, आईटी प्रभारी सिद्वार्थ चारण, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु नांगल एवं सदस्य धीरज सुथार, ओमप्रकाश मेवाड़ा, उमेश गुर्जर, दीपक कच्छवाहा, माणक लाल प्रजापत, कांशीराम भाटी, विष्णु कुमार प्रजापत, अशोक महेचा, हरीश भाटी, योगेशपुरी गोस्वामी, हेमंत परिहार, दिग्विजय चौधरी, नरेन्द्र सिंह शेखावत, नीरज सोनी को दायित्व सौंपा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews