Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण जयपुर की ओर से राज्य स्तरीय आओ रोकें बाल विवाह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बाल विवाह नहीं करने और बाल विवाह रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ लेने व अभियान से जुड़ऩे पर अधिवक्ता संजीव व्यास, समाज सेवी श्याम सुंदर व्यास, अनुसूइया व्यास, अशोक व्यास, निशा व्यास, सुनीता व्यास और महेश जोशी को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र जारी कर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता संजीव व्यास ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति और कानूनी अपराध है जिसके कारण बच्चों के जीवन पर खतरा भी हो जाता है। इसलिए बाल विवाह समाज पर अभिशाप है जिसे पूर्णतया जनसहभागिता और जागरूकता से बन्द किया जाना चाहिए।